बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की नई पारी, रसेल क्रो संग साझा करेंगी स्क्रीन

Mumbai: Priyanka Chopra's new foray into Hollywood, sharing screen space with Russell Crowe

मुंबई : (Mumbai) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलीवुड में एक और बड़े प्रोजेक्ट के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। ऑस्कर विजेता अभिनेता रसेल क्रो और प्रियंका आगामी साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘ब्लूफ्लाई’ में पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन निमरॉड एंटल (directed by Nimrod Antal) करेंगे, जिन्हें ‘प्रेडेटर्स’ और ‘वेकेंसी’ जैसी फिल्मों के अलावा लोकप्रिय सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ (Stranger Things) के निर्देशन के लिए जाना जाता है। बड़े बजट की इस फिल्म में प्रियंका और रसेल की जोड़ी के साथ दर्शकों को एक्शन, रहस्य और रोमांच का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ब्लूफ्लाई’ को आधिकारिक तौर पर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Toronto International Film Festival) (TIFF) में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग इस साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में शुरू होने की योजना है। कहानी संयुक्त राष्ट्र के एक परेशान अनुवादक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कांगो में एक गुप्त मिशन पर भेजा जाता है। मिशन के दौरान उसे एक ऐसे रहस्यमयी विमान की तलाश करनी है, जिसके अस्तित्व को पूरी दुनिया से छिपाकर रखा गया है। फिल्म को ‘अराइवल’ जैसी भावनात्मक और रहस्यमयी साइंस-फिक्शन थ्रिलर के तौर पर पेश किया जा रहा है। इसका निर्माण छह निर्माताओं की टीम करेगी, जबकि वैश्विक वितरण की जिम्मेदारी हाइलैंड फिल्म ग्रुप संभालेगा।

हाइलैंड फिल्म ग्रुप की सीईओ एरियन फ्रेजर (Highland Film Group CEO Arianne Fraser) ने प्रियंका और रसेल की कास्टिंग को फिल्म की बड़ी ताकत बताया है। निर्देशक निमरॉड एंटल के मुताबिक, ‘ब्लूफ्लाई’ साहसिक साइंस-फिक्शन की पृष्ठभूमि वाली एक तनावपूर्ण और रहस्यमयी थ्रिलर होगी, जिसमें मजबूत किरदार देखने को मिलेंगे। प्रियंका के लिए यह प्रोजेक्ट उनके बढ़ते हॉलीवुड करियर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। वह जल्द ही एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) के जरिए भारतीय सिनेमा में भी वापसी करने वाली हैं। ऐसे में ‘ब्लूफ्लाई’ के साथ उनका हॉलीवुड और ‘वाराणसी’ के जरिए भारतीय सिनेमा में एक साथ बड़ा दांव देखने को मिलेगा।