बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

West Bardhaman : अंडाल में ईसीएल के परित्यक्त आवास से भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और कारतूस बरामद

West Bardhaman: Large quantity of firearms and ammunition recovered from abandoned ECL quarters in Andal

पश्चिम बर्दवान : (West Bardhaman) पश्चिम बर्दवान जिले (West Bardhaman district) के अंडाल थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पास ईसीएल ( ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ) (ECL (Eastern Coalfields Limited) के परित्यक्त कर्मचारी आवास से पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। शनिवार रात हुई इस कार्रवाई में 15 आग्नेयास्त्र और 56 राउंड कारतूस जब्त किए गए। पुलिस अब इस हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले खैरुल आलम चौधरी और शमशेर हुसैन (Khairul Alam Chowdhury and Shamsher Hussain) नामक दो हथियार कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को अंडाल के परासकोल इलाके में पद्मावती मंदिर के पास स्थित ईसीएल के एक परित्यक्त कर्मचारी आवास में हथियार छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली।

इसके बाद शनिवार रात अंडाल थाना क्षेत्र (Andal police station) में पुलिस ने उक्त परित्यक्त आवास पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से चार 9 एमएम पिस्तौल, सात .32 बोर पिस्तौल, एक .38 रिवॉल्वर और तीन पाइपगन (9mm pistols, seven .32 bore pistols, one .38 revolver, and three pipe guns) बरामद किए गए। इसके अलावा 56 राउंड कारतूस भी जब्त किए गए।

जुलाई में हुई थी पहली गिरफ्तारी

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की जांच जुलाई में शुरू हुई थी। जमुड़िया के केंदा बेलबाद बस स्टैंड से खैरुल नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से दो अवैध आग्नेयास्त्र (Two illegal firearms) बरामद हुए थे। खैरुल पांडवेश्वर के डालूर बांध इलाके का रहने वाला बताया गया है।

पूछताछ के दौरान एसटीएफ अधिकारियों को उसके एक बड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिली। इसी जांच के आधार पर इस महीने की शुरुआत में रांची से शमशेर नामक एक अन्य हथियार कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।

बिहार और झारखंड तक फैले तार

एसटीएफ अधिकारियों का प्रारंभिक अनुमान है कि इस हथियार तस्करी गिरोह के तार बिहार और झारखंड तक फैले हो सकते हैं।
जांचकर्ताओं को संदेह है कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस बरामद हथियारों के स्रोत और उनके संभावित खरीदारों का पता लगाने के साथ-साथ गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।