बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : विरार में 500 के नकली नोटों से भरी कार जब्त

Mumbai: Car filled with fake 500 rupee notes seized in Virar

एक करोड़ रुपये की फेक करेंसी बरामद
मुंबई : (Mumbai)
मुंबई से सटे विरार शहर में वसई क्राइम ब्रांच (Vasai Crime Branch) की टीम ने बीती रात मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाट फाटा के पास 500 के नकली नोटों से भरी एक कार जब्त की है। पुलिस ने कार से कुल 01 करोड़ रुपये की नकली करेंसी बरामद की है और मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन मांडवी पुलिस स्टेशन की टीम (Mandvi Police Station team) कर रही है।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जानकारी के वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम (Vasai Crime Branch Unit-2 team) को गुप्त सूचना मिली थी कि नकली नोटों की बड़ी खेप एक किआ कार में बैग के जरिए ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर शिरसाट फाटा के पास जाल बिछाया और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे बैग से करीब 01 करोड़ रुपये की नकली नोट मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और कार में सफर कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

बरामद नकली नोटों की गिनती मांडवी पुलिस स्टेशन में रातभर चली। इतनी बड़ी मात्रा में नकली करेंसी मिलने से पुलिस भी हैरान है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां तैयार किए गए थे और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था। मामले की आगे की जांच के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। पुलिस इस रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।