बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : इमरान हाशमी ने आरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर तोड़ी चुप्पी

Mumbai: Emraan Hashmi breaks silence on R.D. Burman biopic

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता इमरान हाशमी (Actor Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनके आर.डी. बर्मन की बायोपिक में शामिल होने की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अभिनीत इस फिल्म में इमरान दिग्गज अभिनेता महमूद का किरदार निभाएंगे। सोशल मीडिया पर खबर तेजी से फैलने के बाद अब इमरान हाशमी ने खुद सामने आकर इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

इमरान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया कि वह इस बायोपिक का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने लिखा, “स्पष्ट कर दूं कि बायोपिक में मेरे द्वारा महमूद साहब (Mehmood Sahab) की भूमिका निभाने की खबरें झूठी हैं। मुझे इस फिल्म के लिए संपर्क नहीं किया गया है और न ही मैं ये फिल्म कर रहा हूं।” अभिनेता के इस बयान के बाद उनके बायोपिक में काम करने को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।

वहीं, आर.डी. बर्मन (R.D. Burman) की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय फिल्म में अपने ससुर और दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना (actor Rajesh Khanna) का कैमियो किरदार निभा सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अक्षय कुमार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फरहान अख्तर इस बायोपिक में आर.डी. बर्मन की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे (directed by Neeraj Pandey) कर रहे हैं।