बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

Mumbai: Farhan Akhtar breaks silence on Ranveer Singh's sudden exit from "Don 3"

मुंबई : (Mumbai)‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अचानक अलग होने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म को लेकर कानूनी नोटिस और फिल्म इंडस्ट्री के संगठनों के हस्तक्षेप के बीच निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर (producer-director Farhan Akhtar) ने बिना रणवीर का नाम लिए उन पर निशाना साधा है। ‘

दिल चाहता है’ (Dil Chahta Hai) के 25 साल पूरे होने पर मीडिया से बातचीत में फरहान ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले कलाकार के प्रोजेक्ट छोड़ने की स्थिति को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और इसे आजकल का एक ‘पैटर्न’ बताया।

फरहान ने बातचीत के दौरान ‘दिल चाहता है’ से जुड़ा करीब 25 साल पुराना किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने तारीखों से जुड़ी परेशानी के कारण फिल्म छोड़ने का फैसला किया था। दूसरी फिल्म का शेड्यूल बदल जाने के कारण सैफ के सामने डेट्स की समस्या खड़ी हो गई थी।

फरहान के मुताबिक, उन्होंने सैफ को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार अभिनेता को फिल्म से अलग होना पड़ा। उन्होंने कहा कि उस समय उनका दिमाग काम करना बंद कर चुका था, क्योंकि जिस किरदार पर उन्होंने काम किया था, उन्हें लगता था कि सैफ के अलावा उसे कोई और नहीं निभा सकता।

सैफ की इस घटना का जिक्र करते हुए फरहान ने मौजूदा दौर की घटनाओं पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “शूटिंग शुरू होने में बस एक महीना बचा था, जो आजकल एक पैटर्न बन गया है।” फरहान ने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाएं केवल उनके साथ नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में दूसरे लोगों के साथ भी होती रहती हैं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर रणवीर सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह बयान ‘डॉन 3’ (Don 3) विवाद के संदर्भ में देखा जा रहा है। रणवीर के फिल्म से अलग होने के बाद से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा है।