
नई दिल्ली : (New Delhi) अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी (Adani Group Chairman Gautam Adani) ने अमेरिका में उनके खिलाफ आपराधिक मामला खारिज होने पर कहा कि इसे वह जीत के रूप में नहीं, बल्कि विनम्रता के अनुभव के तौर पर देखते हैं। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम ने कानून के शासन और अपने मूल्यों पर उनके विश्वास को और मजबूत किया है।
कर्मचारियों और साझेदारों के साथ संवाद कार्यक्रम ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ (‘Apni Baat, Apanon Ke Saath’) में अदाणी ने 2023 की हिंडनबर्ग रिपोर्ट और उसके बाद अमेरिका में चली कानूनी कार्यवाही का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में भी वादों और मूल्यों पर कायम रहना जरूरी है।अदाणी ने कहा कि कानूनी कार्यवाही के दौरान भी कर्मचारियों, आपूर्तिकर्ताओं, ठेकेदारों और साझेदारों ने कारोबार को आगे बढ़ाने में पूरी निष्ठा दिखाई। उन्होंने समूह की आलोचना को भी आत्ममंथन और सुधार का अवसर बताया।
अमेरिकी जिला अदालत (US district court) ने न्याय विभाग की ओर से मामला वापस लेने का अनुरोध स्वीकार करते हुए गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ आपराधिक आरोप खारिज कर दिए थे। अदाणी समूह ने पूर्व में भी अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया था।
स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की तैयारियों के बीच गौतम अदाणी ने कर्मचारियों और साझेदारों से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल बड़ा कारोबार खड़ा करना नहीं, बल्कि ऐसे मजबूत संस्थान बनाना है जो देश में अवसरों का विस्तार करें और लंबे समय तक समाज व अर्थव्यवस्था के लिए उपयोगी बने रहें।
