
नई दिल्ली : (New Delhi) देश का निर्यात (India’s exports grew) चालू वित्त वर्ष 2026-27 के जुलाई महीने में 19.63 फीसदी बढ़कर 44.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान आयात करीब 17.52 फीसदी बढ़कर 76.22 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जिससे व्यापार घाटा बढ़कर 31.98 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी आंकड़ों में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जुलाई के दौरान निर्यात 17.04 फीसदी की बढ़त के साथ 173.78 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 19.27 फीसदी बढ़कर 292.38 अरब डॉलर रहा। मंत्रालय के मुताबिक जुलाई, 2026 के लिए देश का कुल निर्यात (including goods and services) 80.14 अरब यूएस डॉलर होने का अनुमान है, जो जुलाई, 2025 की तुलना में यह 13.31 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। जुलाई के लिए कुल आयात (including goods and services) 95.16 अरब यूएस डॉलर होने का अनुमान है, जो जुलाई 2025 की तुलना में 15.83 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल (Commerce Secretary Rajesh Agarwal) ने व्यापार आंकड़ों पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जुलाई महीने में पश्चिम एशियाई देशों को भारत का निर्यात 8.62 फीसदी बढ़कर 5.7 अरब डॉलर हो गया। अग्रवाल ने बताया कि देश के निर्यात में वृद्धि पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग और समुद्री उत्पादों के अधिक निर्यात की वजह से हुई।
