बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में 34.3 प्रतिशत बढ़कर 4,57,810 इकाई हुई : सियाम

New Delhi: Passenger vehicle wholesale sales rose 34.3% to 4,57,810 units in July: SIAM

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग (India’s automobile industry) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बावजूद पूरी रफ्तार से दौड़ रहा है। जुलाई में वाहनों की बिक्री अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर रही है। इसमें यात्री, दोपहिया और तिपहिया वाहनों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है, जिससे घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 34.3 फीसदी का उछाल आया है।

उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) (Society of Indian Automobile Manufacturers) ने गुरुवार को आंकड़ों के जरिये बताया कि घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 34.3 फीसदी बढ़कर 4,57,810 इकाई पर पहुंच गई। यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई, 2025 में 3,40,772 इकाई रही थी। इसी तरह जुलाई महीने में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 22.6 फीसदी बढ़कर 19,23,483 इकाई रही, जबकि जुलाई 2025 में यह 15,69,120 इकाई रही थी। तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी जुलाई में 33.4 फीसदी बढ़कर 92,560 इकाई हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 69,403 इकाई थी।

वाहनों की प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन (Rajesh Menon) ने कहा कि इंडस्ट्री ने जुलाई में अब तक की सबसे अच्छी बिक्री दर्ज की है, जिसमें सभी सेगमेंट में व्यापक स्तर पर वृद्धि देखी गई। उन्होंने कहा कि कई महीनों से जारी ये सकारात्मक गति फेस्टिव सीजन में भी बनी हुई है। मेनन ने कहा कि उम्मीद है कि मजबूत कंज्यूमर सेंटीमेंट से मांग को सपोर्ट मिलेगा।