बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सेंसर बोर्ड से पास हुई यश की ‘टॉक्सिक’, ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज को तैयार

Mumbai: Yash's 'Toxic' Cleared by Censor Board; Set for Release with 'A' Certificate

मुंबई : (Mumbai) कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Yash’s highly anticipated action-thriller, ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups’) की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से रिलीज को लेकर सुर्खियों में रही इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) (Central Board of Film Certification) ने हरी झंडी दे दी है। फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट (‘A’ certificate) के साथ पास किया। इसका मतलब है कि फिल्म को केवल 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दर्शक ही सिनेमाघरों में देख सकेंगे। प्रमाणन के साथ फिल्म की अवधि भी सामने आ गई है।

सीबीएफसी के प्रमाणपत्र के अनुसार, गीतू मोहनदास के निर्देशन (directed by Geetu Mohandas) में बनी ‘टॉक्सिक’ की प्रमाणित लंबाई 194.12 मिनट है, यानी फिल्म करीब 3 घंटे 14 मिनट 12 सेकंड लंबी होगी। फिल्म की भाषा कन्नड़ बताई गई है। ‘टॉक्सिक’ को लेकर यश के प्रशंसकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म का जॉनर और इसकी लंबी अवधि इसे बड़े पर्दे पर एक भव्य सिनेमाई अनुभव बनाने की ओर इशारा करती है।

‘टॉक्सिक’ पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज (release on March 19, 2026) होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज टाल दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की तारीख में बदलाव का एक कारण रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से संभावित टकराव से बचना भी माना गया था। जून में भी फिल्म रिलीज नहीं हो सकी और अब निर्माताओं ने इसकी नई तारीख 26 अगस्त 2026 तय की है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत (Kiara Advani, Nayanthara, Huma Qureshi, Tara Sutaria, and Rukmini Vasanth) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। सीबीएफसी से प्रमाणन मिलने के बाद अब फिल्म की रिलीज को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म हो गई है।