बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Shimla : बस में पकड़ा गया चिट्टा, एक यात्री गिरफ्तार

Shimla: 'Chitta' (Heroin) Seized on Bus; Passenger Arrested

शिमला : (Shimla) शिमला पुलिस (Shimla Police) ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक यात्री को 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शिमला पुलिस की विशेष सेल ने बालूगंज थाना क्षेत्र में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को विशेष सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ननखड़ी क्षेत्र का रहने वाला 28 वर्षीय अमन ठाकुर सोलन से शिमला आने वाली बस में हेरोइन लेकर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर पुलिस चौकी शोघी के पास संबंधित बस को रुकवाया।

पुलिस ने नियमानुसार बस की तलाशी ली। इस दौरान सीट पर बैठे अमन ठाकुर के काले रंग के पीठू बैग की जांच की गई। तलाशी के दौरान बैग में रखी एक सिगरेट की डिब्बी से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नशे की खेप को सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखा हुआ था।

मामले में पुलिस थाना बालूगंज (Boileauganj police station) में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसे नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन (चिट्टा) कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था।