
मुंबई : (Mumbai) इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन और विशेष भट्ट (Directed by Nitin Kakkar and produced by Vishesh Bhatt) के निर्माण में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने रिलीज के पहले ही दिन दोहरे अंकों में कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी (Disha Patani and Shabana Azmi star) अहम भूमिकाओं में हैं।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और शनिवार को फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं रविवार को तीसरे दिन ‘आवारापन 2’ ने करीब 26 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन कमाई में मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिल्म की कुल कमाई इसे जल्द ही 100 करोड़ क्लब में पहुंचने की ओर ले जा रही है।
फिल्म का प्रदर्शन विदेशी बाजार में भी उत्साहजनक रहा है। तीसरे दिन विदेशों से करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका विदेशी कलेक्शन 12 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ (Awarapan) के इस सीक्वल को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने इसकी तीसरी किस्त का भी ऐलान कर दिया है, जिससे शिवम पंडित की कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है।
