बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : बरुन सोबती के नए प्रोजेक्ट ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ की घोषणा

Mumbai: Barun Sobti's new project, "Babita Singh Reporting," announced

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता बरुन सोबती (actor Barun Sobti) की आगामी फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ (Babita Singh Reporting) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में नजर आए बरुन अब इस खोजी-ड्रामा के जरिए दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने फिल्म की वैश्विक रिलीज की घोषणा के साथ इसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है। फिल्म में बरुन सोबती के साथ निमिषा सजयन और अंशुमान पुष्कर (Nimisha Sajayan and Anshuman Pushkar) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अंबिएका पंडित के निर्देशन (Directed by Ambika Pandit) और अमिता व्यास के लेखन में बनी ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का निर्माण सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्रा और टीना थारवानी ने फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म की कहानी बबीता सिंह उर्फ ‘बेबी’ नाम की एक महिला पुलिसकर्मी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसके विभाग और समाज में लगातार कमतर आंका जाता है। हालांकि, एक हत्या की जांच के दौरान उसके निलंबन के बाद कहानी में बड़ा मोड़ आता है।

फिल्म में हत्या की गुत्थी के साथ बबीता की निजी जिंदगी और पारिवारिक संघर्षों को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का प्रीमियर 28 अगस्त 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा और इसे दुनियाभर के दर्शक देख सकेंगे। खोजी कहानी, महिला पुलिस अधिकारी के संघर्ष और सामाजिक दबाव के बीच फिल्म किस तरह अपनी कहानी आगे बढ़ाती है, यह इसकी रिलीज के बाद देखने वाली बात होगी।