
मुंबई : (Mumbai) इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ (‘Awarapan 2’) की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच अभिनेता ने अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गनमास्टर G9’ (‘Gunmaster G9’) की रिलीज डेट का ऐलान कर फैंस को एक और तोहफा दिया है। आदित्य दत्त के निर्देशन (Directed by Aditya Datt) में बनी इस एक्शन एंटरटेनर में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना (Genelia D’Souza and Aparshakti Khurana) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है और इसका निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया है।
इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए इसकी रिलीज तारीख की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर 2026 (November 27, 2026) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट सामने आते ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस मुकाबले की भी चर्चा शुरू हो गई है। इसी तारीख को आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में नवंबर के आखिरी सप्ताह में दोनों फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
दिलचस्प बात यह है कि इमरान हाशमी की हालिया फिल्म ‘आवारापन 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर टकराव के बीच रिलीज हुई थी। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म का सामना सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से हुआ। अब ‘गनमास्टर G9’ के लिए भी रिलीज से पहले ही मुकाबले की स्थिति बन गई है। ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद इमरान के लिए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने का एक और मौका होगी।
