बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : 11 सितंबर को आएगी ‘द रिवोल्यूशनरीज’

Mumbai: 'The Revolutionaries' to Arrive on September 11

मुंबई : (Mumbai) अपनी कॉमेडी और डिजिटल कंटेंट से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले अभिनेता भुवन बाम (Actor Bhuvan Bam) अब एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी ऐतिहासिक-ड्रामा सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ (‘The Revolutionaries’) का ऐलान हो गया है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में भुवन महान क्रांतिकारी रासबिहारी बोस की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

निखिल आडवाणी (Directed by Nikkhil Advani) के निर्देशन में बनी ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का निर्माण मोनिषा आडवाणी और मधु भोजवानी के एम्मे एंटरटेनमेंट (Monisha Advani and Madhu Bhojwani’s Emmay Entertainment) के बैनर तले किया गया है। यह सीरीज लेखक संजीव सान्याल की किताब ‘क्रांतिकारी: भारत की स्वतंत्रता की दूसरी कहानी’ (author Sanjeev Sanyal’s book, Revolutionaries: The Other Story of How India Won Its Freedom) पर आधारित है। कहानी 1912 के दौर के उन युवा और निडर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को सामने लाएगी, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ हथियार उठाकर आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा देने की कोशिश की थी। सीरीज में रोहित सराफ सचिन्द्र नाथ सान्याल की भूमिका निभा रहे हैं।

भुवन बाम के लिए यह प्रोजेक्ट इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्हें अब तक मुख्य रूप से हास्य भूमिकाओं और डिजिटल कंटेंट के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे में रासबिहारी बोस जैसे ऐतिहासिक किरदार को पर्दे पर निभाते देखना उनके प्रशंसकों के लिए नया अनुभव होगा। ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का प्रीमियर 11 सितंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो (premiere on Amazon Prime Video on September 11, 2026) पर होगा।