बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की फिर होगी वापसी, जोया अख्तर ने सीक्वल को किया कन्फर्म

Mumbai: 'Zindagi Na Milegi Dobara' Set for a Comeback; Zoya Akhtar Confirms Sequel

मुंबई : (Mumbai) जोया अख्तर की बहुचर्चित फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’(Zoya Akhtar’s acclaimed film ‘Zindagi Na Milegi Dobara’) के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। निर्देशक ने फिल्म के दूसरे भाग पर काम शुरू होने की पुष्टि कर दी है। 2011 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल स्टारर (Hrithik Roshan, Farhan Akhtar, and Abhay Deol) इस फिल्म ने दोस्ती, रिश्तों और जिंदगी को खुलकर जीने के संदेश के चलते दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी। लंबे समय से इसके सीक्वल को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब खुद जोया अख्तर ने इस पर मुहर लगा दी है।

बातचीत में जोया ने बताया कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ पर काम चल रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म को आगे बढ़ाने से पहले कहानी और किरदारों के मौजूदा दौर से सही तालमेल बैठना जरूरी है। उनके मुताबिक, टीम यह तलाशने की कोशिश कर रही है कि क्या इन किरदारों से आज के समय में दोबारा मिलना कहानी के लिहाज से उचित होगा। इससे साफ है कि सीक्वल केवल पुरानी सफलता को दोहराने के बजाय कहानी और किरदारों के अनुरूप बनाया जाएगा।

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में ऋतिक ने अर्जुन, फरहान ने इमरान और अभय देओल ने कबीर का किरदार निभाया था। तीनों दोस्तों की स्पेन यात्रा के दौरान जिंदगी, प्यार और रिश्तों को लेकर हुए बदलावों ने फिल्म को खास पहचान दिलाई थी। कैटरीना कैफ, कल्कि कोचलिन और नसीरुद्दीन शाह (Katrina Kaif, Kalki Koechlin, and Naseeruddin Shah) भी फिल्म का हिस्सा थे। अब सीक्वल में पुराने किरदारों की कहानी को 15 साल बाद किस तरह आगे बढ़ाया जाएगा और क्या पूरी मूल स्टारकास्ट दोबारा साथ आएगी, इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।