बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मुश्किल दौर को याद कर भावुक हुए राज कुंद्रा

Mumbai: Raj Kundra gets emotional recalling a difficult phase

मुंबई : (Mumbai) साल 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उनके प्रचार-प्रसार के आरोप में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Businessman Raj Kundra) ने ऑर्थर रोड जेल में बिताए अपने मुश्किल दिनों को याद किया है। करीब 67 दिनों तक हिरासत में रहे राज ने एक इंटरव्यू में जेल के हालात का जिक्र करते हुए बताया कि वहां जगह की इतनी कमी थी कि कैदियों को एक-दूसरे के ऊपर सोना पड़ता था और खाने की गुणवत्ता भी बेहद खराब थी। उन्होंने इस कठिन दौर में पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (actress Shilpa Shetty) के समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। राज ने गिरफ्तारी के बाद सामने आई तलाक की अफवाहों का भी जिक्र किया और बताया कि इन खबरों ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद परेशान कर दिया था।

दिए इंटरव्यू में राज ने बताया कि जेल में रहते हुए उन्हें मीडिया के जरिए खबर मिली कि शिल्पा उनसे अलग होने और तलाक लेने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस खबर ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया था। राज ने बताया कि उस रात वह सो नहीं पाए और उन्हें जिंदगी खत्म करने जैसे ख्याल आने लगे थे। अगले दिन फोन पर शिल्पा से बातचीत हुई तो उन्होंने राज को भरोसा दिलाया कि ये सभी खबरें गलत हैं और वह उनके साथ हैं। राज के मुताबिक, शिल्पा ने उन्हें इस मुश्किल वक्त में मजबूत रहने के लिए कहा और भरोसा दिलाया कि उन्हें उन पर पूरा विश्वास है।

राज ने यह भी बताया कि उनकी गिरफ्तारी का शिल्पा पर भी गहरा मानसिक और भावनात्मक (mental and emotional impact) असर पड़ा था। पति की गैरमौजूदगी में उन्हें घर के साथ-साथ दूसरी जिम्मेदारियां भी अकेले संभालनी पड़ीं। राज के जेल में होने के कारण कारोबार संभालना मुश्किल होने पर शिल्पा ने रातों-रात कंपनी बंद करने का फैसला लिया था। राज के अनुसार, शिल्पा ने मामले की कानूनी लड़ाई में भी पूरी ताकत झोंक दी और उनके लिए एक मजबूत कानूनी टीम तैयार की। आखिरकार 67 दिनों बाद राज जेल से बाहर आए। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद से ही वह अपने ऊपर लगे आरोपों और किसी भी तरह की गलत गतिविधि में शामिल होने से इनकार करते रहे हैं।