
हांगकांग : (Hong Kong) चीन की संकटग्रस्त रीयल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे के संस्थापक हुई का यान (Hui Ka Yan) को बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उनकी कंपनियों पर दो अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।दक्षिणी चीन के शेनजेन शहर (Chinese city of Shenzhen) की एक अदालत ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया। वर्ष 2020 में जब चीनी अधिकारियों ने रियल एस्टेट क्षेत्र में अत्यधिक कर्ज लेने पर रोक लगाई, तब एवरग्रांडे कंपनी पर 300 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की देनदारियां थीं और वह कंगाल हो गई थी।
इस फैसले को एवरग्रांडे मामले में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अदालत ने 67 वर्षीय हुई (also known as Xu Jiayin) और उनकी कंपनी एवरग्रांडे को बहुत बड़े आर्थिक घोटाले का दोषी पाया है। उन पर आरोप साबित हुआ कि उन्होंने अपनी कंपनी की कुल संपत्ति को कागजों पर बहुत बढ़ाकर दिखाया और कंपनी पर चढ़े भारी कर्ज को छिपाकर लोगों को धोखा दिया।
