
मुंबई : (Mumbai) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2 (Emraan Hashmi’s ‘Aawarapan 2’) का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है, जबकि सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ (Sunny Deol’s ‘Bantwara 1947’) दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए संघर्ष कर रही है। दोनों फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के छह दिन पूरे कर चुकी हैं और अब इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ा अंतर सामने आ गया है। जहां ‘आवारापन 2’ (‘Aawarapan 2’) घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, वहीं ‘बंटवारा 1947’ अभी 50 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच पाई है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ (‘Aawarapan 2’, directed by Nitin Kakkar) ने छठे दिन करीब 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 153.59 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी (Starring Emraan Hashmi, Disha Patani, and Shabana Azmi) अभिनीत इस एक्शन-ड्रामा को दर्शकों की लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और फिल्म अपनी मजबूत रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है।
वहीं, ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन महज 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक का उसका सबसे कमजोर प्रदर्शन है। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल कमाई 32.15 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 45.42 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी (Sunny Deol, Preity Zinta, Ali Fazal, and Shabana Azmi) जैसे कलाकारों से सजी फिल्म के लिए छह दिनों में यह प्रदर्शन निराशाजनक माना जा रहा है। ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के बीच कमाई का बढ़ता अंतर बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की अलग-अलग किस्मत को साफ तौर पर दिखा रहा है।
