बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद ‘आवारापन 3’ पर बिलाल सिद्दीकी ने खोला राज

Mumbai: Bilal Siddiqi Opens Up About 'Awarapan 3' Following the Success of 'Awarapan 2'

मुंबई : (Mumbai) इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ (Emraan Hashmi’s film ‘Awarapan 2’) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिनेता के करियर में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। फिल्म ने न केवल 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, बल्कि इमरान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई है। 2007 में लोकप्रिय हुए किरदार शिवम पंडित (character Shivam Pandit) के रूप में इमरान की वापसी को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। वहीं, फिल्म के क्लाइमैक्स को अधूरा छोड़ने के बाद अब दर्शकों के बीच ‘आवारापन 3’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

‘आवारापन 2’ के लेखक बिलाल सिद्दीकी (‘Awarapan 2’ writer Bilal Siddiqi) ने फिल्म के तीसरे भाग की संभावनाओं पर बात करते हुए कहा कि फिलहाल निर्माता विशेष भट्ट के साथ इस मुद्दे पर कोई विस्तृत बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद से उन्हें और विशेष भट्ट को एक-दूसरे से बात करने का ज्यादा समय नहीं मिला। बिलाल के मुताबिक उन्हें अभी निर्माता की अगली योजना के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहानी को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है तो वह इसे लेकर बेहद उत्साहित होंगे।

लेखक ने ‘आवारापन 2’ की सफलता पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विशेष भट्ट लंबे समय से ‘आवारापन’ को वापस लाने को लेकर उत्साहित थे और अब फिल्म की वापसी के साथ दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने उनकी कोशिश को सफल बनाया है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन (Directed by Nitin Kakkar) में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शबाना आजमी ने अहम नकारात्मक किरदार निभाया है। फिल्म के अंत और बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अब प्रशंसकों की नजरें निर्माताओं के अगले कदम पर टिकी हैं।