बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : पांच लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाएगा टाटा पॉवर

New Delhi: Tata Power to install rooftop solar in 500,000 homes

बिहार में ‘हर घर सोलर’ अभियान शुरू, तीन साल में पूरा होगा लक्ष्य
नई दिल्ली : (New Delhi)
बिहार में रूफटॉप सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (Tata Power Renewable Energy Limited) (TPREL) ने गुरुवार को ‘हर घर सोलर’ कार्यक्रम शुरू किया। कंपनी ने अगले तीन वर्षों में राज्य के पांच लाख घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में सहयोग का लक्ष्य तय किया है।

पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव (Bihar Energy Department Secretary Ajay Yadav), टाटा पावर के सीईओ एवं एमडी प्रवीर सिन्हा और टीपीआरईएल के सीईओ एवं एमडी संजय बांगा मौजूद रहे। प्रवीर सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से शुरू यह अभियान बिहार में सौर ऊर्जा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (Pradhan Mantri Surya Ghar Yojana) के तहत प्रति किलोवाट 10 हजार रुपये की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी मंजूर की है। इससे एक किलोवाट की प्रणाली पर केंद्र और राज्य की कुल सब्सिडी 40 हजार, दो किलोवाट पर 80 हजार और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम 98 हजार रुपये हो गई है।

सूर्यघर योजना में बिहार पिछड़ा
प्रवीर सिन्हा (Praveer Sinha) ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के बावजूद बिहार में रूफटॉप सोलर को अपेक्षित गति नहीं मिल पाई है। ‘हर घर सोलर’ अभियान इस अंतर को कम करने में मदद करेगा। इससे स्वच्छ ऊर्जा के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता और उपभोक्ताओं को लंबे समय में आर्थिक बचत का लाभ मिलेगा।

बिहार के लोगों को जागरुक करने की जरूरत
टीपीआरईएल के प्रमुख संजय बांगा (TPREL chief Sanjay Banga) ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तुलना में बिहार सौर ऊर्जा अपनाने में पीछे है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली की दरें करीब 7.5 से 8 रुपये प्रति यूनिट हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती लागत नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता की कमी है।