
मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी (Actress and MP Hema Malini) ने धर्मेंद्र के पहले परिवार, जिसमें अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल (actors Sunny Deol and Bobby Deol) शामिल हैं, परिवार में चल रही मनमुटाव की अफवाहों को खारिज कर दिया है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनका परिवार पूरी तरह एकजुट है और सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ खुश हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैलने वाली हर बात पर भरोसा न करने की अपील भी की।
हेमा मालिनी ने कहा कि आज के दौर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence) (AI) की मदद से कई तरह की भ्रामक जानकारियां और अफवाहें फैलाई जाती हैं। ऐसे में किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई जांचना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार के भीतर किसी तरह का तनाव नहीं है और सभी रिश्ते सौहार्दपूर्ण हैं।
बातचीत के दौरान हेमा ने अपने पति धर्मेंद्र (Dharmendra) के समर्थन को भी याद किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने हमेशा उनके नृत्य और कला के प्रति जुनून को प्रोत्साहित किया। हेमा के अनुसार, आज वह जो कुछ भी कर पा रही हैं, उसमें धर्मेंद्र के सहयोग और विश्वास की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने उन्हें अपना सबसे बड़ा समर्थक और जीवनसाथी बताया। हालांकि, हाल के दिनों में दोनों परिवारों के संबंधों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आती रही हैं, लेकिन हेमा मालिनी के इस बयान ने इन अटकलों पर विराम लगाने का काम किया है।
