बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘वाइब’ में दिखा कुणाल खेमू का नया अंदाज

Mumbai: Kunal Khemu's new avatar revealed in 'Vibe'

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता और फिल्मकार कुणाल खेमू (actor-filmmaker Kunal Khemu) की आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ (‘Vibe’) का पहला लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म को कुणाल खेमू ने न केवल लिखा और निर्देशित किया है, बल्कि इसमें वह मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) नाम (Hardik (Kunal Khemu) and Bugs (Sparsh Shrivastav) के दो आम युवकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक देश को बचाने के एक अनोखे मिशन में फंस जाते हैं।

फिल्म में कॉमेडी, रोमांच और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। कहानी में दोनों किरदार कई चुनौतियों और खतरों का सामना करते हुए अपने मिशन को पूरा करने की कोशिश करते हैं। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को मनोरंजन से भरपूर पारिवारिक एंटरटेनर के रूप में तैयार किया गया है।

फिल्म में प्रीति जिंटा (Preity Zinta) एक अहम भूमिका निभा रही हैं, जो दोनों युवकों को इस मिशन का हिस्सा बनाती हैं। इसके अलावा दिनेश लाल यादव, यशपाल शर्मा और नवोदित अभिनेत्री वंशीका धीर (Dinesh Lal Yadav, Yashpal Sharma, and debutant actress Vanshika Dhir) भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। कुणाल खेमू ने चिराग निहलानी (Chirag Nihalani) के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण भी किया है। ‘वाइब’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को दोस्ती, हास्य और एक्शन का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।