बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumba i: ‘स्पिरिट’ से जुड़े विवाद में दीपिका पादुकोण पर उठे सवाल

Mumbai: Questions Raised Over Deepika Padukone's Involvement in 'Spirit'

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (director Sandeep Reddy) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ (‘Spirit’) से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बाहर होने का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। निर्देशक के भाई और फिल्म से जुड़े निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा (Pranay Reddy Vanga) ने इस मामले में नए दावे किए हैं। जहां अब तक दीपिका के फिल्म से अलग होने की वजह 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट की शर्त को माना जा रहा था, वहीं प्रणय के मुताबिक असली मतभेद फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि संदीप करीब 18 महीनों से दीपिका (Deepika) के साथ फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे और उन्हें इस परियोजना का हिस्सा बनाने के लिए काफी उत्सुक थे।

दिए एक हालिया इंटरव्यू में प्रणय ने दावा किया कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी। उनके मुताबिक, इसके बाद बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी और टीम ने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू कर दिए। प्रणय ने यह भी आरोप लगाया कि विकल्पों पर विचार शुरू होने के बाद फिल्म की कहानी और किरदार से जुड़ी कुछ जानकारियां लीक की गईं। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और किरदार को लेकर अभिनेत्री के साथ हुई बातचीत निजी और गोपनीय थी और इस तरह की जानकारी के सार्वजनिक होने से टीम काफी परेशान हुई।

प्रणय ने यह भी स्पष्ट किया कि विवाद केवल 5-6 करोड़ रुपये अतिरिक्त फीस की मांग का मामला नहीं था। इससे पहले दीपिका के 8 घंटे की कार्य अवधि की कथित शर्त को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा ने भी सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए कलाकारों और फिल्म की गोपनीय जानकारी सार्वजनिक किए जाने पर नाराजगी जताई थी। विवाद के बीच दीपिका के फिल्म से अलग होने के बाद निर्माताओं ने तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) को फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना। हालांकि, दीपिका की ओर से इन नए आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।