बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ (‘Babita Singh Reporting’) के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया है। अंबीएका पंडित के निर्देशन और अमिता व्यास (Directed by Ambika Pandit and written by Amita Vyas) के लेखन में बनी यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस (Film Squad Productions) ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है। सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी (Saurabh Malhotra, Manuj Mittra, and Tina Tharwani) इसके निर्माता हैं, जबकि सुदीप शर्मा कार्यकारी निर्माता हैं। फिल्म में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर (Nimisha Sajayan, Barun Sobti, and Anshuman Pushkar) प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

भारतीय शहर की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की कहानी निलंबित पुलिस अधिकारी बबीता की है, जिन्हें प्यार से बेबी (Babita—a suspended police officer affectionately known as ‘Baby’) कहा जाता है। बचपन के एक दोस्त की हत्या के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। वह इस हत्या की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच शुरू करती हैं और इसी सफर में उन्हें अपने अतीत, रिश्तों और खुद की पहचान से जुड़े कई सवालों का सामना करना पड़ता है। अपराध की जांच के साथ फिल्म एक ऐसी महिला की भावनात्मक यात्रा को भी सामने लाती है, जिसने हमेशा दूसरों की जरूरतों को खुद से ऊपर रखा।

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के निदेशक एवं प्रमुख निखिल माधोक (Nikhil Madhok) ने कहा कि यह फिल्म सच्चाई की तलाश और अपनी आवाज दोबारा हासिल करने वाली एक महिला की मानवीय कहानी है। कार्यकारी निर्माता सुदीप शर्मा (executive producer Sudeep Sharma) के मुताबिक, अपराध फिल्म की पृष्ठभूमि है, लेकिन असली कहानी बबीता के निजी सफर की है। ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ 28 अगस्त (premiere on Prime Video on August 28) को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।