बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

North Dinajpur : एक ही परिवार के छह सदस्यों पर ‘एसिड’ जैसे तरल से हमला, एक गंभीर

North Dinajpur: Six members of a family attacked with an acid-like liquid, one critically injured

उत्तर दिनाजपुर : (North Dinajpur) जिले के गोआलपोखर (Goalpokhar, North Dinajpur district) में एक ही परिवार के छह सदस्यों पर कथित तौर पर एसिड जैसे तरल पदार्थ फेंकने का सनसनीखेज मामला शुक्रवार को सामने आया है। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने मजार के पास परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर तरल पदार्थ फेंककर मौके से फरार हो गए। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, घटना में घायल छह लोगों में से पांच को शुक्रवार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, एक युवती के अधिक घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के प्रारंभिक आकलन में इसे एसिड अटैक जैसा मामला माना जा रहा है, हालांकि इस्तेमाल किए गए पदार्थ की प्रकृति और उसकी तीव्रता की जांच की जा रही है।

घायल युवती ने बताई कि गुरुवार को परिवार के सदस्यों के साथ एक स्थानीय मजार पर गए थे। रात को टोटो से घर लौटते समय हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवकों ने अचानक उनके सामने बाइक रोकी। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों ने उनकी ओर तरल पदार्थ फेंक दिया और तेजी से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इस्लामपुर अनुमंडल अस्पताल (Islampur subdivisional hospital) पहुंचाया। इस घटना से मजार के आसपास और इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित परिवार ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। घायल युवती के पिता ने दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपितों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस्लामपुर के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह (Islampur Superintendent of Police Rakesh Singh) ने बताया कि बदमाशों ने एक तरल पदार्थ फेंका है। वह वास्तव में एसिड था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।