बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अनुष्का रंजन और आदित्य सील बने माता-पिता

Mumbai: Anushka Ranjan and Aditya Seal become parents

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील (Bollywood actress Anushka Ranjan and actor Aditya Seal) के घर दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के करीब पांच साल बाद दोनों माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। दोनों बच्चियों का जन्म 23 अगस्त 2026 को हुआ। कपल ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट साझा कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की और अपनी नन्हीं परियों के नामों का भी खुलासा किया। अनुष्का और आदित्य (Anushka and Aditya) ने अपनी बेटियों का नाम वीरा रंजन सील और माही रंजन सील रखा है।

कपल ने पोस्ट में लिखा कि वे यह खुशखबरी साझा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दोनों बेटियों के आने से उनके दिल खुशियों से भर गए हैं और इन नन्हीं परियों ने उनकी जिंदगी को रोशन कर दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी दोनों को बधाइयां देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर कपल की पोस्ट पर शुभकामनाओं और प्यार की बौछार हो रही है।

अनुष्का और आदित्य की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। दोनों की पहली मुलाकात अनुष्का की मां द्वारा आयोजित एक चैरिटी फैशन शो में हुई थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 21 नवंबर 2021 को मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। इसी साल मई में कपल ने माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। अनुष्का ने बताया था कि उन्होंने परिवार शुरू करने के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। अब दोनों अपनी जुड़वा बेटियों के साथ जिंदगी के नए और खूबसूरत सफर की शुरुआत कर चुके हैं।