बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सलमान खान बनेंगे ‘कॉफी विद करण 9’ के खास मेहमान

Mumbai: Salman Khan to be a special guest on 'Koffee with Karan 9'

मुंबई : (Mumbai) करण जौहर (Karan Johar) का लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (‘Koffee with Karan’) अपने 9वें सीजन को लेकर सुर्खियों में है। शो की आधिकारिक प्रीमियर तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका नया सीजन अक्टूबर या नवंबर में दर्शकों के बीच आ सकता है। जानकारी के अनुसार, सलमान खान :कॉफी विद करण 9′ के पहले मेहमान होंगे और इस बार अभिनेता शो में अकेले नजर आएंगे। शो के प्रीमियर एपिसोड को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने सलमान खान (Salman Khan) की शो में मौजूदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिनेता ने प्रीमियर एपिसोड में करण जौहर के साथ शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। हालांकि, एपिसोड से जुड़ी अन्य जानकारियों पर अभी बातचीत चल रही है। सूत्र के अनुसार, फिलहाल यह तय है कि सलमान इस सीजन के शुरुआती एपिसोड में अकेले ही करण के सवालों का सामना करेंगे। शो की टीम बाकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है और आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।

इस बार ‘कॉफी विद करण’ के फॉर्मेट में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शो का प्रसारण जियोहॉटस्टार पर होगा, हालांकि स्ट्रीमिंग की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। करण जौहर ने नए सीजन में छोटे सेगमेंट और फॉर्मेट में बदलाव के साथ नया अंदाज लाने का संकेत दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार शो का दायरा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से आगे बढ़ाते हुए दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकारों, ओटीटी प्रतिभाओं और डिजिटल क्रिएटर्स तक भी पहुंचाया जाएगा।