बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : कंगना रनौत के साथ विवाद पर तापसी पन्नू ने मीडिया को ही आड़े हाथों लिया

Mumbai: Taapsee Pannu slams the media over the ongoing feud with Kangana Ranaut

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना रनौत (Taapsee Pannu and Kangana Ranaut) के बीच पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। तापसी ने अपनी आगामी फिल्म ‘गांधारी’ (‘Gandhari’) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना से जुड़े सवाल पूछे जाने पर मीडिया को ही आड़े हाथों लिया। अभिनेत्री ने कहा कि अगर मीडिया दोनों से इस मुद्दे पर बार-बार सवाल करना बंद कर दे, तो यह विवाद कब का खत्म हो चुका होता। तापसी ने साफ किया कि वह इस पुरानी जुबानी जंग को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं।

कंगना की टिप्पणियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर तापसी ने कहा, “आप लोग ये बात खत्म क्यों नहीं होने देते? जब आप दोनों से ये सवाल पूछना बंद कर देंगे तो यह मुद्दा अपने आप खत्म हो जाएगा। आप सब लोगों को ये देखकर मजा आ रहा है, इसलिए आप बार-बार वही सवाल पूछ रहे हैं। अगर आप लोग ऐसे सवाल पूछना बंद कर देते तो ये बात कब की खत्म हो चुकी होती।” तापसी का यह बयान अब चर्चा में है।

दरअसल, दोनों अभिनेत्रियों के बीच विवाद की शुरुआत 2019 में हुई थी, जब कंगना की बहन रंगोली चंदेल (Kangana’s sister, Rangoli Chandel) ने तापसी को ‘कंगना की सस्ती कॉपी’ कहा था। हाल ही में तापसी ने एक इंटरव्यू में कंगना से दूरी को लेकर कहा था कि वह उनसे कभी नहीं मिलीं और दोनों की राय उनकी अपनी परवरिश और सोच को दर्शाती है। इसके बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तापसी पर पलटवार करते हुए उन्हें फिर ‘सस्ती कॉपी’ (“cheap copy”) कहा और आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने उनके माता-पिता और परवरिश का मजाक उड़ाकर सीमा लांघ दी है। अब तापसी के ताजा बयान ने इस पुराने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है।