बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘टॉक्सिक’ की दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट, 37.65 करोड़ रुपये कमाए

Mumbai: 'Toxic' sees a drop in earnings on day two; collects ₹37.65 crore

मुंबई : (Mumbai) कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Kannada superstar Yash’s highly anticipated film ‘Toxic’) 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। गीतू मोहनदास के निर्देशन (Directed by Geetu Mohandas) में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए थे। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 138.75 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें हिंदी से 24.25 करोड़ रुपये, जबकि अन्य भाषाओं से 13.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब तक 190.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ (Emraan Hashmi’s ‘Awarapan 2’) भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार अब जरूर धीमी पड़ गई है, लेकिन यह लगातार कमाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन 60 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि 13वें दिन इसकी कमाई 90 लाख रुपये रही थी। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 144.25 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड यह 203.70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

यश की ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया (Kiara Advani, Nayanthara, and Tara Sutaria) समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। दूसरी ओर, ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी (‘Awarapan 2’ stars Emraan Hashmi alongside Disha Patani and Shabana Azmi) नजर आ रही हैं। ‘टॉक्सिक’ ने भले ही दूसरे दिन पहले दिन की तुलना में आधे से भी कम कमाई की हो, लेकिन दो दिनों में 138 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कारोबार फिल्म के लिए मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।