बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का दमदार पोस्टर जारी, खूंखार अंदाज में दिखे डॉ. शिवराजकुमार

Mumbai: Powerful poster of 'Original Monster' released; Dr. Shivarajkumar appears in a fierce avatar

मुंबई : (Mumbai) पैन इंडिया सुपरस्टार और सैंडलवुड के किंग डॉ. शिवराजकुमार (‘Original Monster’ (OM), starring Pan-India superstar and ‘King of Sandalwood’ Dr. Shivarajkumar) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ (ओएम) की पहली झलक सामने आ गई है। फिल्ममेकर आर. चंद्रू ने फिल्म का दमदार पोस्टर और मोशन पोस्टर जारी किया, जिसमें शिवराजकुमार बेहद रौद्र, रफ और पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रहे हैं। खून, तबाही और अफरा-तफरी के बीच उनका इंटेंस लुक फिल्म की डार्क और रॉ एक्शन दुनिया की झलक पेश करता है। पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

निर्देशक आर. चंद्रू (Director R. Chandru) ने कहा कि ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ को खास रॉनेस, स्केल और इंटेंसिटी के साथ तैयार किया जा रहा है। उनके मुताबिक, इस किरदार के लिए ऐसी शख्सियत की जरूरत थी, जिसकी स्क्रीन प्रेजेंस जबरदस्त हो और जो किरदार की अलग-अलग परतों को प्रभावी ढंग से पर्दे पर उतार सके। चंद्रू ने डॉ. शिवराजकुमार को इस भूमिका के लिए परफेक्ट चॉइस बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक और एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक पूरी सिनेमाई दुनिया है। वहीं शिवराजकुमार ने बताया कि कहानी सुनते ही उन्हें किरदार की ऊर्जा और खासियत महसूस हो गई थी। उन्होंने कहा कि यह भूमिका उनके अब तक के काम से काफी अलग और उनके लिए बेहद रोमांचक अनुभव रही है।

मशहूर निर्माता और प्रेजेंटर आनंद पंडित (Renowned producer and presenter Anand Pandit) ने भी फिल्म को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ को बड़े विजन और महत्वाकांक्षा के साथ बनाया जा रहा है। डॉ. शिवराजकुमार को इस नए और खूंखार अवतार में देखना रोमांचक होगा, जबकि आर. चंद्रू के पास फिल्म के लिए मजबूत विजन है। ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ आरसी स्टूडियोज (RC Studios) की प्रस्तुति है, जिसका निर्देशन आर. चंद्रू ने किया है। फिल्म का निर्माण यमुना चंद्रू ने किया है और आनंद पंडित (produced by Yamuna Chandru and presented by Anand Pandit) इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। पोस्टर और मोशन पोस्टर के साथ फिल्म ने अपना काउंटडाउन शुरू कर दिया है।