
मुंबई : (Mumbai) सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Partition 1947) को लेकर चर्चा में हैं। 14 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर सकी और अब तक करीब 53.77 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है। हालांकि, फिल्म की असफलता को पीछे छोड़ते हुए सनी देओल ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। अभिनेता अब बालाजी गणेश के निर्देशन (directed by Balaji Ganesh) में बन रही एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘एंटनी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर अपने प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सनी ने रक्षाबंधन के दौरान 26 अगस्त से मुंबई के फिल्म सिटी में ‘एंटनी’ की शूटिंग दोबारा शुरू की है। फिलहाल फिल्म की टीम हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रही है। फिल्म में सनी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जो एक आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करने के मिशन पर है। एक्शन डायरेक्टर रवि वर्मा के निर्देशन (direction of action director Ravi Varma) में अभिनेता कार चेज जैसे रोमांचक दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है।
‘एंटनी’ (Antony) में सनी देओल कई एक्शन दृश्यों को खुद फिल्माने वाले हैं और बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार चेज समेत कई स्टंट सीक्वेंस में वह खुद हिस्सा लेंगे। फिल्म में ज्योतिका और विजय वर्मा (Jyothika and Vijay Varma) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे जबकि विजय वर्मा नकारात्मक किरदार निभाते दिखेंगे। ‘एंटनी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद सनी देओल ‘रामायण: भाग 2’ की शूटिंग में शामिल होंगे, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
