बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘मडगांव एक्सप्रेस 2’ के लिए कुणाल खेमू ने कसी कमर

Mumbai: Kunal Khemu Gears Up for 'Madgaon Express 2'

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता से निर्देशक बने कुणाल खेमू (Actor-turned-director Kunal Khemu) अपनी चर्चित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ (‘Madgaon Express’) के सीक्वल की तैयारियों में जुट गए हैं। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और अब कुणाल एक बार फिर प्रतीक गांधी, दिव्येंदु और अविनाश तिवारी (Pratik Gandhi, Divyendu, and Avinash Tiwary) की तिकड़ी को पर्दे पर वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मडगांव एक्सप्रेस 2’ (‘Madgaon Express 2’) का प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है और सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो फिल्म की शूटिंग 2027 के फरवरी या मार्च में शुरू हो सकती है।

सीक्वल में प्रतीक गांधी, दिव्येंदु और अविनाश तिवारी अपने पुराने किरदारों को दोबारा निभाते नजर आएंगे। तीनों कलाकार भी फिल्म की अगली कड़ी को लेकर उत्साहित बताए जा रहे हैं। फिल्म की पटकथा कुणाल खेमू ने खुद लिखी है और निर्देशन की जिम्मेदारी भी वही संभालेंगे। बताया जा रहा है कि कुणाल की कोशिश है कि सीक्वल में कहानी और किरदारों को जबरदस्ती आगे बढ़ाने के बजाय पहले भाग से उनका स्वाभाविक विस्तार दिखाया जाए।

‘मडगांव एक्सप्रेस’ तीन दोस्तों की कहानी थी, जिनका गोवा का सफर अप्रत्याशित घटनाओं से भर जाता है। फिल्म में प्रतीक गांधी, दिव्येंदु और अविनाश तिवारी की दोस्ती और कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने पसंद किया था। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार (movie grossed over ₹30 crore at the box office) किया था। अब सीक्वल में तीनों दोस्तों की दोस्ती और नए रोमांच को किस तरह आगे बढ़ाया जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।