बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मूनवॉक’ से एक्टिंग में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज

Mumbai: AR Rahman to Make Acting Debut with 'Moonwalk'; Release Set for Diwali

मुंबई : (Mumbai) मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान (Renowned composer and Oscar winner AR Rahman) अब अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। प्रभुदेवा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘मूनवॉक’ में रहमान एक खास कैमियो (special cameo in the film ‘Moonwalk’) में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है और यह दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रहमान को पहली बार अभिनय करते देखने को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर भी देखने को मिल सकती है।

मनोज एनएस के निर्देशन (Directed by Manoj NS) में बनी ‘मूनवॉक’ को बिहाइंडवुड्स प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म हंसी, संगीत, डांस और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर एक खास सिनेमाई अनुभव पेश करेगी। फिल्म में एआर रहमान न केवल कैमियो करते नजर आएंगे, बल्कि उन्होंने इसका संगीत भी तैयार किया है। प्रभुदेवा के साथ योगी बाबू (Yogi Babu also plays a pivotal role alongside Prabhu Deva) भी अहम भूमिका में हैं और बताया जा रहा है कि वह फिल्म में 16 अलग-अलग किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म के ‘येथु’, ‘टिंगा’ और ‘मैकारेना’ (‘Yethu’, ‘Tinga’, and ‘Macarena’) जैसे गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और इन्हें दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, रहमान और प्रभुदेवा पर फिल्माया गया ‘मयिले’ गाना जल्द रिलीज होने वाला है।

‘मूनवॉक’ कॉमेडी, संगीत और डांस को एक साथ पिरोकर (blending comedy, music, and dance) दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर अनुभव पेश करने की कोशिश करेगी। दिवाली पर रिलीज होने के कारण फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ से टक्कर होने की संभावना है। ऐसे में एक तरफ जहां रहमान का एक्टिंग डेब्यू चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर दिवाली की छुट्टियों में दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला भी दिलचस्प रहने वाला है।