बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : गंभीर किरदारों के बाद रोमांटिक कॉमेडी करना चाहती हैं तापसी पन्नू

Mumbai: Taapsee Pannu wants to do a romantic comedy after serious roles

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री तापसी पन्नू (Actress Taapsee Pannu) अपनी दमदार और गंभीर भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। ‘पिंक’ और ‘थप्पड़’ (‘Pink’ and ‘Thappad’) जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है। हालांकि, अब तापसी पर्दे पर कुछ हल्का-फुल्का और मजेदार करने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने कहा है कि वह आने वाले समय में किसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, उनकी मजबूत और गंभीर छवि की वजह से उन्हें अक्सर रोमांटिक या कॉमेडी फिल्मों में काम करने के मौके कम मिलते हैं।

तापसी का मानना है कि एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी में काम करना उनके लिए भी मजेदार अनुभव होगा। उनका कहना है कि इससे दर्शकों को उनके व्यक्तित्व और अभिनय का एक अलग पहलू देखने को मिलेगा। अभिनेत्री इससे पहले ‘जुड़वा 2’ और ‘मनमर्जियां’ (‘Judwaa 2’ and ‘Manmarziyaan’) जैसी फिल्मों में अपने रोमांटिक और चुलबुले अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी हैं। खासतौर पर ‘मनमर्जियां’ में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।

हालांकि, तापसी की हालिया परियोजनाओं में एक बार फिर गंभीर भूमिकाओं का दबदबा देखने को मिला है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘गांधारी’ (Netflix release ‘Gandhari’) में भी उन्होंने एक चुनौतीपूर्ण और गंभीर किरदार निभाया है। ऐसे में अब उनके प्रशंसकों को उम्मीद है कि अभिनेत्री जल्द ही किसी रोमांटिक कॉमेडी के जरिए अपने अभिनय का हल्का-फुल्का और मजेदार अंदाज पेश करेंगी।