बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi :भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता अगले महीने से होगा लागू

India-New Zealand Trade Agreement to Come into Effect Next Month

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) (Free Trade Agreement) अगले महीने से लागू हो जाएगा। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर किए गए थे।

अधिकारी सूत्रों ने गुरुवार को दी जानकारी में बताया है कि भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच एफटीए अगले महीने से लागू होगा। यह समझौता अगले महीने दोनों देशों की आपसी सहमति से तय तारीख को लागू होगा।

अधिकारी ने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार (bilateral trade) को बढ़ावा देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों देशों ने 27 अप्रैल को वस्तुओं एवं सेवाओं के मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। एफटीए के तहत न्यूजीलैंड में भारत के 100 फीसदी निर्यात को शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी।

भारत और न्यूज़ीलैंड ने सामान और सेवाओं के आपसी व्यापार को बढ़ाने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए 27 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एफटीए पर हस्ताक्षर किए थे। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इससे पहले न्यूजीलैंड में सिरेमिक, कालीन, वाहन एवं उसके कलपुर्जों समेत भारत के प्रमुख निर्यात उत्पादों पर अधिकतम 10 फीसदी तक शुल्क लगता था। न्यूजीलैंड ने 15 साल में 20 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (Foreign Direct Investment) (एफडीआई) करने की प्रतिबद्धता भी जताई है।