बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : इंडस्ट्री ने किया किनारा, दर्शकों ने दिया प्यार, विशाल ने सुनाई अपनी कहानी

Mumbai: Shunned by the Industry but Embraced by Audiences—Vishal Shares His Story

मुंबई : (Mumbai) विशाल की फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Vishal’s film ‘Hanuman Ansh’) बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है और अब दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। खास बात यह है कि फिल्म को अपनी रिलीज के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ‘अवारापन 2’ और ‘बंटवारा’ (‘Awarapan 2’ and ‘Bantwara’) जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के चलते इसके शो की संख्या 250 से घटकर महज 25 रह गई थी। इसके अलावा पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स भी शुरुआत में फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन देने को लेकर हिचकिचा रहे थे। इन मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी।

फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) ने मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या और संगीतकार ऋषि पाठक (actor Shobhinav Satya and music composer Rishi Pathak) के साथ खुद मोर्चा संभाला। तीनों ने सूरत और अलीगढ़ जैसे शहरों में जाकर दर्शकों से सीधे मुलाकात की और फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी। टीम की यह कोशिश रंग लाई और दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद सिनेमाघरों में फिल्म के शो दोबारा बढ़ाने पड़े। छोटे बजट में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन अब इसके निर्माताओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ अब दुनियाभर में रिलीज होने की तैयारी कर रही है। फिल्म की सफलता के बीच विशाल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। उनका कहना है कि शुरुआती दौर में उन्हें इंडस्ट्री से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला, लेकिन टीम की मेहनत, दर्शकों के प्यार और लगातार प्रयासों ने फिल्म की तस्वीर बदल दी। अब फिल्म की ग्लोबल रिलीज के साथ इसकी कहानी और सफर को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।