बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kannauj : कन्नाैज सड़क हादसे में तीन दाेस्ताें की माैत, मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया

कन्नौज : (Kannauj) उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। शुक्रवार की रात तीनों युवक जन्माष्टमी की झांकी देखने के लिए अपने साथियों के साथ गुरसहायगंज नगर आए थे। वापस लाैटने के दाैरान यह हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने घटना पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बैसनपुरवा गांव निवासी अनुराग (18), कृष्णा (15) और आशीष (18) आपस में दोस्त थे। जन्माष्टमी के अवसर पर तीनों साथियों के साथ गुरसहायगंज नगर में आयोजित झांकियां देखने पहुंचे थे। देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डूंडवा बुजुर्ग बाईपास के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने के बाद माैके पर पहुंचे परिवार ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि तीनों युवकों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई थी। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुरसहायगंज कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि घटना बीती रात एक बजे की है, जिसमें एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन किशाेराें की मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य माध्यमों से वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।