बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मोहनलाल की एल367 का हुआ बड़ा ऐलान, ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम से रिलीज होगी फिल्म

Mumbai: A major announcement has been made about Mohanlal's L367; the film will be released under the title 'Operation Ganga'.

मुंबई : (Mumbai) मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Malayalam superstar Mohanlal) की बहुप्रतीक्षित फिल्म एल367 के आधिकारिक नाम से आखिरकार पर्दा उठ गया है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन (director Vishnu Mohan) में बन रही इस फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा-ए नेशन्स प्रॉमिस’ रखा गया है।

फिल्म की कहानी रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के लिए चलाए गए भारत के बड़े रेस्क्यू मिशन ‘ऑपरेशन गंगा’ (Operation Ganga) पर आधारित है। फिल्म में मोहनलाल के साथ अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से, पार्थिबन और आदिल हुसैन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रेस्क्यू मिशन (international rescue mission) की पृष्ठभूमि में तैयार किया गया है, जिसके जरिए दर्शकों को भारत के उस अभियान की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें युद्धग्रस्त यूक्रेन से बड़ी संख्या में भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया था। विष्णु मोहन इस कहानी को मानवीय भावनाओं और रोमांच के साथ पर्दे पर पेश करने की तैयारी में हैं।

फिल्म को खास बनाने में इसकी तकनीकी टीम की भी अहम भूमिका है। ‘पुष्पा’ सीरीज के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक, प्रोडक्शन डिजाइनर राजीवन, एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह और संगीतकार शाश्वत सचदेव जैसे नाम प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।

‘ऑपरेशन गंगा’ का निर्माण गोकुलम गोपालन ने श्री गोकुलम मूवीज के बैनर तले किया है। बैजू गोपालन और वी.सी. प्रवीण को-प्रोड्यूसर, जबकि कृष्णमूर्ति एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की तकनीकी टीम में एडिटर शमीर मोहम्मद, साउंड डिजाइनर बिश्वदीप चटर्जी, वीएफएक्स सुपरवाइजर के.वी. संजीत और मिलिट्री एडवाइजर स्क्वाड्रन लीडर वरलिन पंवार भी शामिल हैं। अब मोहनलाल की मौजूदगी और वास्तविक घटना से प्रेरित कहानी के चलते फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।