बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘ओम: चैप्टर 1’ से ममूटी का पावरफुल लुक रिवील

Mumbai: Mammootty's Powerful Look Revealed for 'Om: Chapter 1'

मुंबई : (Mumbai) मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी (Malayalam cinema superstar Mammootty) ने अपनी आगामी फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1’ (Om: Chapter 1) से अपने किरदार की पहली झलक शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीजर में ममूटी को प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म में सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका में हैं। टीजर से संकेत मिलता है कि ममूटी का किरदार एक्शन, इमोशन और स्टाइल से भरपूर होने वाला है।

फिल्म में ममूटी ‘कार्तिकेय’ के (Mammootty appears as ‘Kartikeya’) किरदार में नजर आएंगे, जो ‘सिया’ नाम से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर के रूप में सामने आता है। उनका किरदार ग्रे शेड लिए हुए है और टीजर में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिलती है। हालांकि, फिल्म की कहानी से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां फिलहाल गुप्त रखी गई हैं। ‘ओम: चैप्टर 1’ के जरिए ममूटी करीब सात साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली तमिल फिल्म ‘पेरंबु’ 2019 में रिलीज हुई थी।

धनुष अपनी प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार स्टूडियोज (Wunderbar Studios) और आरटेक स्टूडियोज (A-R-T-E-K Studios) के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है। फिल्म में धनुष के साथ साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि श्रीलीला भी अहम किरदार निभा रही हैं। नसीरुद्दीन शाह फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इसके जरिए वह तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे। ‘ओम: चैप्टर 1’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।