बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : साईं बाबा के किरदार में नजर आएंगे संजय मिश्रा, ‘तेरा साईं’ की रिलीज तारीख का ऐलान

Mumbai: Sanjay Mishra to appear as Sai Baba; release date for 'Tera Sai' announced

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता संजय मिश्रा (Actor Sanjay Mishra) ने अपने लंबे फिल्मी करियर में गंभीर से लेकर हास्य तक कई तरह के किरदार निभाए हैं। अब वह पहली बार पर्दे पर साईं बाबा के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘तेरा साईं’ (‘Tera Sai’) की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। शैलेश एस. सांघवी की एस3 (Shailesh S. Sanghvi’s S3 Films) फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन पलाश मुच्छल (Directed by Palash Muchhal) ने किया है। फिल्म में संजय मिश्रा के साथ सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओंकार दास मानिकपुरी, अविका गौर और रोहन मेहरा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रिलीज डेट की घोषणा के साथ निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में संजय मिश्रा साईं बाबा के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके आसपास कई अनुयायी दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में एक छोटे बच्चे को रोते हुए भी दिखाया गया है, जो फिल्म की कहानी में भावनात्मक पहलू की ओर इशारा करता है। फिल्म की कहानी साईं बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और उनसे जुड़े चमत्कारों पर आधारित होगी। साईं बाबा के जीवन को बड़े पर्दे पर पेश करने के इस प्रयास में संजय मिश्रा का नया अवतार दर्शकों के लिए खास होने वाला है।

‘तेरा साईं’ को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। सिनेपोलिस पूरे भारत में फिल्म (released on a pan-India scale, with Cinepolis) का वितरण करेगा। निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म हिंदी, मराठी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी। ‘तेरा साईं’ 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। संजय मिश्रा को पहली बार साईं बाबा की भूमिका में देखने को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच अभी से उत्सुकता बढ़ गई है।