
मुंबई : (Mumbai) अभिनेता वरुण धवन (Actor Varun Dhawan) भी ‘हनुमान अंश’ की तारीफ करने वाले सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है। इसी बीच वरुण अपनी मां करुणा धवन के साथ फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों से भी इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की।
वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मां के साथ ‘हनुमान अंश’ देखी और यह उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा। उन्होंने दर्शकों से अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ फिल्म देखने की अपील की। अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया था, बल्कि वह खुद अपने अनुभव के बाद इसके बारे में लोगों को बताना चाहते थे। वरुण ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और खासकर अभिनेता शोभिनव सत्या तथा निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की भी सराहना की।
वरुण ने भगवान हनुमान के साथ अपने बचपन से जुड़े विशेष लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि कुछ दिव्य अनुभव जैसा है। उन्होंने दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर इसका अनुभव लेने की अपील की।
गौरतलब है कि वरुण से पहले कंगना रनौत, वीरेंद्र सहवाग (Varun, Kangana Ranaut, Virender Sehwag), निर्देशक मधुर भंडारकर और आदित्य धर (directors Madhur Bhandarkar and Aditya Dhar) भी फिल्म के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। महज 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म का 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करना इसे बॉक्स ऑफिस की खास सफलता के रूप में स्थापित कर रहा है।
