बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘उड़ता तीर’ की नई रिलीज डेट का ऐलान

Mumbai : 'उड़ता तीर' की नई रिलीज डेट का ऐलान

मुंबई  : (Mumbai) आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'उड़ता तीर' (*Udta Teer*, starring Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan) की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। आकाश ए. कौशिक के निर्देशन (Directed by Aakash A. Kaushik) में बनी इस फिल्म को पहले 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज तारीख का ऐलान करते हुए पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें आयुष्मान का मजेदार और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिखिया एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।

पोस्टर में आयुष्मान को भारत और पाकिस्तान (borders of India and Pakistan) की सीमा के बीच झूलते हुए दिखाया गया है। उनके ऊपर एक 'अति गोपनीय' फाइल रखी नजर आ रही है, जबकि दोनों तरफ भारत और पाकिस्तान के देशचिन्ह दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर का यह दिलचस्प अंदाज फिल्म की हास्य और अराजकता से भरी कहानी की झलक देता है। पोस्टर के साथ लिखा गया है, 'देशभक्ति तो याद है... पर देश नहीं। असीमित अराजकता, भ्रम और एक्शन के लिए तैयार हो जाइए!'

नई रिलीज डेट के साथ 'उड़ता तीर' अब 9 अक्टूबर (hit theaters on October 9) को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर सामने आए पोस्टर ने इसकी कहानी और आयुष्मान के किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि आकाश ए. कौशिक की यह कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाती है।
Mumbai: New Release Date Announced for 'Udta Teer'

मुंबई : (Mumbai) आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer, starring Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan) की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। आकाश ए. कौशिक के निर्देशन (Directed by Aakash A. Kaushik) में बनी इस फिल्म को पहले 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज तारीख का ऐलान करते हुए पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें आयुष्मान का मजेदार और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिखिया एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।

पोस्टर में आयुष्मान को भारत और पाकिस्तान (borders of India and Pakistan) की सीमा के बीच झूलते हुए दिखाया गया है। उनके ऊपर एक ‘अति गोपनीय’ फाइल रखी नजर आ रही है, जबकि दोनों तरफ भारत और पाकिस्तान के देशचिन्ह दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर का यह दिलचस्प अंदाज फिल्म की हास्य और अराजकता से भरी कहानी की झलक देता है। पोस्टर के साथ लिखा गया है, ‘देशभक्ति तो याद है… पर देश नहीं। असीमित अराजकता, भ्रम और एक्शन के लिए तैयार हो जाइए!’

नई रिलीज डेट के साथ ‘उड़ता तीर’ अब 9 अक्टूबर (hit theaters on October 9) को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर सामने आए पोस्टर ने इसकी कहानी और आयुष्मान के किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि आकाश ए. कौशिक की यह कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाती है।