बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : विवाह प्रमाणपत्र देने के नाम पर रिश्वत लेते मनपा लिपिक गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) विवाह प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में सरकारी शुल्क के अतिरिक्त रिश्वत मांगने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) (BMC) के एक लिपिक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti-Corruption Bureau) (ACB) ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान स्वप्नील गोविंद म्हात्रे (49) के रूप में हुई है। वह मनपा के के/पश्चिम वॉर्ड के स्वास्थ्य विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत है।

मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय शिकायतकर्ता ने विवाह प्रमाणपत्र के लिए के/पश्चिम वॉर्ड के स्वास्थ्य विभाग (K/West ward health department) में आवेदन किया था। आरोप है कि प्रमाणपत्र जारी करने के लिए म्हात्रे ने 7 सितंबर 2026 को सरकारी शुल्क के अलावा पहले 1,500 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। इसलिए उसने 8 सितंबर को मुंबई स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

पड़ताल में 2 हजार रुपये की मांग की पुष्टि

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 8 सितंबर को मामले की प्राथमिक पड़ताल की। इस दौरान आरोपी लोकसेवक स्वप्नील म्हात्रे (Swapnil Mhatre) द्वारा शिकायतकर्ता से 2,000 रुपये रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

कार्यालय में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

एसीबी की टीम ने 9 सितंबर 2026 को निर्धारित योजना के अनुसार जाल बिछाया। इस दौरान स्वप्नील म्हात्रे ने शिकायतकर्ता से 2,000 रुपये रिश्वत स्वीकार की। इसके तुरंत बाद एसीबी अधिकारियों ने उसे मनपा के के/पश्चिम वॉर्ड स्थित स्वास्थ्य विभाग (Municipal Corporation’s K/West Ward) के कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी लोकसेवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है। एसीबी के अनुसार आरोपी को 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12:34 बजे हिरासत में लिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।