बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘नई नवेली’ का टीजर आया सामने, यामी गौतम बनीं ‘डायन भाभी’

Mumbai: 'Nayi Naveli' Teaser Out; Yami Gautam Transforms into a 'Witchy Sister-in-Law'

मुंबई : (Mumbai) यामी गौतम (Yami Gautam) अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ (‘Nayi Naveli’) में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। फिल्म का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें यामी के किरदार की रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने को मिलती है। ‘कलर येलो’ और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज (‘Colour Yellow’ and Amazon MGM Studios) के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म की कहानी एक नई-नवेली दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसका देवर डायन समझने लगता है।

टीजर की शुरुआत मेरठ के एक सामान्य परिवार से होती है, जहां नई बहू बनकर यामी गौतम की एंट्री होती है। सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन कहानी उस वक्त दिलचस्प मोड़ लेती है, जब घर का छोटा बेटा अपनी भाभी पर डायन होने का आरोप लगा देता है। इसके बाद यामी का ऐसा रूप सामने आता है, जिसे उन्होंने इससे पहले किसी फिल्म में नहीं निभाया है। उनके किरदार से जुड़ी रहस्यमयी शक्तियां और छिपे राज कहानी में रोमांच बढ़ाते हैं।

‘नई नवेली’ में यामी गौतम के साथ सुनीता राजवार और मीता वशिष्ठ (Sunita Rajwar and Mita Vashisht) समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर ने फिल्म की कहानी और यामी के किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हास्य, रहस्य और अलौकिक घटनाओं से भरपूर यह फिल्म दशहरा के मौके पर 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।