बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : हीरो मोटर्स का आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा

प्राइस बैंड 79-84 रुपये प्रति शेयर
नई दिल्ली : (New Delhi)
वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (IPO) निवेशकों के लिए 16 सितंबर को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए निवेशक 18 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (price band) 79–84 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके शेयरों की लिस्टिंग 23 सितंबर को शेयर बाजार में होने की संभावना है।

हीरो मोटर्स लिमिटेड ने कहा कि एक हजार करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के नए शेयर और लगभग 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (offer for sale) (OFS) का मिश्रण शामिल होगा। नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि में से 190 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज के भुगतान या पूर्व भुगतान में किया जाएगा। 200 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर स्थित कंपनी की इकाई में क्षमता विस्तार के लिए जरूरी उपकरण खरीदने में लगाए जाएंगे। शेष राशि का रणनीतिक पहलों और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए रखी जाएगी।

कंपनी के अनुसार 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इस इश्यू में निवेशक न्यूनतम 178 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 178 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

यह कंपनी भारत की प्रमुख ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है, जो अमेरिका, यूरोप, भारत और आसियान क्षेत्र में ऑटोमोटिव ओरिजिनल उपकरण निर्माता (original equipment manufacturers) (OEMs) के लिए हाई-इंजीनियर्ड पावरट्रेन समाधानों को डिजाइन, विकसित, निर्मित और सप्लाई करती है।