बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’

Mumbai: 'Mirzapur: The Movie' dominates the box office

दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
मुंबई : (Mumbai)
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु (Pankaj Tripathi, Ali Fazal, and Divyenndu) जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज एक हफ्ते के भीतर दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अब तक करीब 213 करोड़ रुपये का वैश्विक कारोबार किया है, जबकि भारत में इसकी कमाई 148 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

फिल्म को खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। पूरे सप्ताह फिल्म की कमाई में मजबूती बनी रही और गुरुवार को भी इसने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। रात के शो में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। देशभर में फिल्म की ऑक्युपेंसी करीब 43 प्रतिशत रही, जबकि लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में यह आंकड़ा 60 प्रतिशत से भी ज्यादा दर्ज किया गया।

दुनियाभर में 213 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को मिल रही मजबूत प्रतिक्रिया ने इसकी कमाई को रफ्तार दी है। अब फिल्म की नजर टॉप तीन में जगह बनाने पर है। आने वाले दिनों में इसकी कमाई किस स्तर तक पहुंचती है, यह देखना दिलचस्प होगा।