बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘बिग बॉस’ के घर में दिखा 20 साल का सफर, भावुक हुए कंटेस्टेंट्स

Mumbai: The Bigg Boss house showcased its 20-year journey, leaving contestants emotional

मुंबई : (Mumbai) ‘बिग बॉस 20‘ (Bigg Boss 20) के घर में उस वक्त भावुक माहौल देखने को मिला, जब मौजूदा प्रतियोगियों को शो के 20 साल के सफर की खास झलक दिखाई गई। निर्माताओं की ओर से दिखाए गए वीडियो मोंटाज में शो के दो दशकों के यादगार पल शामिल थे। इसमें पुराने सीजन की दोस्ती, प्यार, भावनात्मक रिश्ते, तीखी बहसें और सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई चर्चित पल नजर आए। इन यादों को पर्दे पर दोबारा देखकर घर के सदस्य भावुक हो गए।

मोंटाज में ‘बिग बॉस’ के कई पुराने और चर्चित पलों को शामिल किया गया था। इनमें शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का मशहूर डायलॉग ‘त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता’ भी दिखाई दिया। इस क्लिप को देखकर घर का माहौल कुछ देर के लिए खुशनुमा हो गया और प्रतियोगी पुराने पलों का आनंद लेते नजर आए। वहीं, जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ा, शो से जुड़े भावुक रिश्तों और दोस्ती के पलों ने घरवालों को भावुक कर दिया।

पुराने प्रतियोगियों की दोस्ती, प्यार और रिश्तों की झलक देखकर अरशिफा खान, माही विज, आम्रपाली दुबे और आसिफ खान (Arshifa Khan, Mahi Vij, Amrapali Dubey, and Asif Khan) समेत कई प्रतियोगियों की आंखों में आंसू आ गए। ‘बिग बॉस’ के 20 साल के सफर में कई प्रतियोगी ट्रॉफी जीतकर आगे बढ़े, लेकिन शो के झगड़े, दोस्ती, प्यार, बहस और मजेदार संवाद आज भी दर्शकों के बीच याद किए जाते हैं। यही वजह है कि कई पुराने पल आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 20वें सीजन का यह मोंटाज शो की इसी यादगार विरासत को फिर से सामने लाता है।