बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : आमिर खान, साजिद और आर. बाल्की ने मिलाया हाथ

पहली बार साथ करेंगे बड़ा प्रोजेक्ट
मुंबई : (Mumbai)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान (Bollywood’s Mr. Perfectionist Aamir Khan) अब बड़े पर्दे पर सुपरहीरो के अवतार में धूम मचाने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर निर्देशक आर बाल्की ने आमिर को एक बेहद महत्वाकांक्षी सुपरहीरो प्रोजेक्ट की कहानी सुनाई है।

इस बड़े बजट की फिल्म को जाने-माने निर्माता साजिद नाडियाडवाला (producer Sajid Nadiadwala) प्रोड्यूस करने वाले हैं। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा तो आमिर पहली बार पर्दे पर एक अनोखे और दमदार सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे।

स्क्रिप्टिंग शुरू, जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म के लिए प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक आर बाल्की (producer Sajid Nadiadwala and director R Balki) से बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल ये महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अपने शुरुआती चरण में है और फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर तेजी से काम चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि आमिर को कहानी पसंद आई है और उन्होंने इसमें खासी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, इस सिलसिले में अभी तक कोई आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ है।

फिल्म के लिए निर्माता कस रहे कमर

सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ महीनों में स्क्रिप्ट और विजन फाइनल होने के बाद बातचीत आगे बढ़ेगी। बड़े पैमाने पर बन रही इस फिल्म के स्क्रीनप्ले, किरदार और प्रोडक्शन डिजाइन पर बारीकी से काम किया जा रहा है। आमिर की आदत है कि वो पूरी स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद ही कोई फिल्म साइन करते हैं, इसलिए निर्माता आमिर की पसंद को ध्यान में रखते हुए पटकथा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

आमिर, बाल्की और साजिद का महा-धमाका

अगर ये फिल्म बनती है तो आमिर पहली बार साजिद नाडियाडवाला और आर बाल्की के साथ काम करेंगे। आमिर और साजिद पुराने दोस्त हैं, लेकिन उन्होंने कभी साथ फिल्म नहीं की। उधर ‘चीनी कम’, ‘पा’ और ‘पैडमैन’ जैसी लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले बाल्की अपनी अलग सोच के लिए जाने जाते हैं। माना जा रहा है कि उनकी ये सुपरहीरो फिल्म भी पारंपरिक बॉलीवुड फॉर्मूले से हटकर और भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे अनोखी फिल्म होगी।