
मुंबई : (Mumbai) बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ (‘Hanuman Ansh’) का दबदबा कायम है। फिल्म की मजबूत पकड़ के बीच अक्षय कुमार और सैफ अली खान (‘Haivan’—starring Akshay Kumar and Saif Ali Khan) की नई रिलीज ‘हैवान’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। सैफ और अक्षय की जोड़ी की वापसी वाली इस फिल्म ने पहले दिन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘हैवान’ ने देशभर में करीब 7,224 शो के बावजूद पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये (‘Haivan’ grossed only ₹3 crore on day one, despite having around 7,224 shows) का कारोबार किया।
वहीं, ‘हनुमान अंश’ की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। रिलीज के 36वें दिन भी फिल्म ने 5,743 शो के साथ करीब 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 173.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। लेखक और निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी (writer-director Dr. Vishal Chaturvedi) की किताब पर आधारित इस फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।
दूसरी ओर, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अभिनीत ‘मिर्जापुर द मूवी’ (‘Mirzapur The Movie’—starring Pankaj Tripathi, Ali Fazal, and Divyendu) भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 148.45 करोड़ रुपये कमाए थे। रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कमाई में कुछ गिरावट के बावजूद फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ ही भारत में ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कुल कमाई 157.45 करोड़ रुपये हो गई है।
