बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Pune : पुणे में कथित मिलावटी पनीर से भरे चार ट्रक जब्त

गणेशोत्सव से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ एफडीए की कार्रवाई
पुणे : (Pune)
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Food and Drug Administration) की टीम ने शनिवार तड़के पुणे के बुधवार पेठ इलाके में छापेमारी कर कथित मिलावटी पनीर से भरे चार ट्रक जब्त किए। कार्रवाई के बाद पनीर से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई, जो संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद पनीर के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।

एफडीए अधिकारी के अनुसार, विभाग को बुधवार पेठ में बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों को रोका और उनमें लदे पनीर की जांच की। दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने के बाद पूरी खेप को कब्जे में ले लिया गया।

त्योहार से पहले बढ़ी निगरानी

गणेशोत्सव को देखते हुए एफडीए ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ जांच अभियान तेज किया है। त्योहार के दौरान मिठाइयों, मोदक और पेड़े की मांग बढ़ जाती है, जिनमें खोया और पनीर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। इसी को देखते हुए संदिग्ध पनीर की खेप पर कार्रवाई की गई।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पनीर की यह बड़ी खेप किसी दूसरे राज्य से पुणे लाई गई थी। एफडीए अब खेप के स्रोत, आपूर्तिकर्ता और पुणे में इसकी संभावित आपूर्ति वाले स्थानों की जानकारी जुटा रहा है। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद पनीर की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एफडीए अधिकारियों के मुताबिक, गणेशोत्सव के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और आपूर्ति रोकने के लिए शहर में जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला जांच कराई जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।